चूना क्या है?
चूने के गुण
चूना पत्थर एक प्रकार की अवसादी चट्टान है, जो मुख्यतः कैल्शियम कार्बोनेट (CaCO3) के विभिन्न क्रिस्टलीय रूपों जैसे कि केल्साइट और एरेगोनाइट से मिलकर बनती है। यदि चूने का सही तरीके से उपयोग किया जाए, तो यह कई गंभीर बीमारियों के उपचार में सहायक हो सकता है। आइए जानते हैं चूने के फायदे और इसके उपयोग के तरीके।
चूने के गुण
- चूने के पानी में कैल्शियम और विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है, जो कई बीमारियों जैसे प्रदर, यक्ष्मा, मुंहासे, कान का दर्द, तिल्ली की वृद्धि, घाव, और चेचक के उपचार में सहायक है।
- 30 ग्राम चूने को 70 ग्राम मिश्री के साथ मिलाकर आधा किलो पानी में डालें। इसे एक कार्कदार शीशी में भरकर बंद करें। जब पानी निथर जाए, तो 15-20 बूंदें दूध के साथ मिलाकर बच्चे को पिलाने से उदर रोग ठीक होते हैं।
- चूने को नींबू के रस में मिलाकर लगाने से मकड़ी का जहर जल्दी उतर जाता है।
- 10-12 ग्राम चूने में 30 एम.एल. गोमूत्र मिलाकर मलहम बनाएं, इसे खुजली और घावों पर लगाने से लाभ होता है।
- चूने में थोड़ा शहद मिलाकर मुंहासों पर लगाने से वे जल्दी ठीक हो जाते हैं।
- गहरे घाव पर चूने को मक्खन और सोंठ के साथ मिलाकर लगाने से खून बहना रुक जाता है।
- चूने का सेवन तुलसी के रस या प्याज के रस के साथ करने से अमाशय के विजातीय द्रव्य बाहर निकल जाते हैं।
- चेचक के व्रण पर रुई के फाहे को चूने के पानी में भिगोकर रखने से गहरे घाव नहीं पड़ते।
- अजीर्ण के कारण पेशाब रुकने पर दूध में चूने का पानी मिलाकर पिलाने से लाभ होता है।
- चूने के निथरे हुए पानी में दूध मिलाकर कान में डालने से कान का बहना रुक जाता है।
- बच्चों की गुदा में चुन्ने के कीड़े होने पर चूने के पानी की पिचकारी देने से लाभ होता है।
- अम्लपित्त रोग में चूने के निथरे हुए पानी का सेवन करने से काफी लाभ होता है।
- चूने को शहद के साथ मिलाकर तिल्ली पर लगाने से तिल्ली की वृद्धि समाप्त होती है।
- क्षय रोग में चूने का पानी दूध में मिलाकर पीने से लाभ होता है।
- चूने के पानी में तिल का तेल और शक्कर मिलाकर पिलाने से मूत्र के समय होने वाला कष्ट दूर होता है।
- चूने और शहद को कपड़े पर लगाकर पसली के दर्द वाले स्थान पर रखने से दर्द में राहत मिलती है।
- चूने के पानी में गुनगुना दूध मिलाकर गुदा में डालने से अतिसार का निवारण होता है।
- चूने को सज्जी, तूतिया और सुहागे के साथ मिलाकर मस्सों पर लगाने से वे कुछ ही दिनों में गायब हो जाते हैं।
- हल्दी और खाने वाले चूने को मिलाकर रात भर छोड़ने से तिल-मस्से अपने आप गिर जाते हैं।
You may also like

ना श्मशान ना दफनाना! यहां लाशें सालों तक घर में रहती` हैं परिवार वाले करते हैं बात लगाते हैं मेकअप… रहस्य से भरा 'मुर्दों का शहर

Stocks to Buy: आज SCI और Birlasoft समेत ये शेयर करा सकते हैं फायदा, दिख रहे तेजी के संकेत, दांव लगाना चाहेंगे

ताजा खाना सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन ये 5` चीजें बासी होने पर शरीर के लिए बन जाती हैं अमृत

IAS इंटरव्यू में पूछा ऐसा कौन सा पक्षी है जो केवल` बरसात का ही पानी पीता है

बहरीन में तृतीय यूथ एशियन गेम्स में बनारस के शिवांशु पटेल एवं यश्वनी सिंह ने ताइक्वांडो में जीता कांस्य पदक





