Next Story
Newszop

गे गिब्सन: एक रहस्यमय मौत की कहानी

Send Push
ब्रिटिश इंडिया में जन्मी अभिनेत्री

नई दिल्ली। ब्रिटिश इंडिया के दौर में जयपुर में एक विदेशी लड़की का जन्म हुआ। 16 जून 1926 को गुलाम भारत में जन्मी इस बच्ची का नाम एलीन ईसाबेल रोनी गिब्सन था, लेकिन बाद में उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखते हुए गे गिब्सन नाम अपनाया। वह बहुत कम उम्र में इस दुनिया को छोड़ गईं, और कहा जाता है कि उनके प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाते समय उनकी मृत्यु हो गई।


संबंध बनाते हुए मौत

1947 में, 21 वर्षीय गे गिब्सन एक्ट्रेस डोरीन मांटेल के साथ लंदन से दक्षिण अफ्रीका के लिए थियेटर टूर पर गई थीं। दक्षिण अफ्रीका में सफल शो के बाद, वह यूनाइटेड किंगडम लौट रही थीं। गे गिब्सन MV Durban Castle जहाज पर यात्रा कर रही थीं। उनकी खूबसूरती के कारण उनका अधिकांश समय जहाज के फर्स्ट क्लास पैसेंजर्स के साथ बीता। 17 अक्टूबर की रात उन्होंने सभी के साथ डिनर किया और डांस किया। लेकिन अगली सुबह वह अपने केबिन में नहीं मिलीं और बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया, हालांकि उनकी लाश अब तक नहीं मिली।


चादर पर मिला था…

जहाज पर काम करने वाले जेम्स कैंब के साथ उनकी नजदीकियों की चर्चा हुई। पुलिस पूछताछ में जेम्स ने स्वीकार किया कि उनकी और गिब्सन की गहरी दोस्ती थी। उस रात वे सहमति से संबंध बना रहे थे, और इसी दौरान गिब्सन की मृत्यु हो गई। जेम्स कैंब ने घबराकर गिब्सन की लाश को खिड़की से बाहर फेंक दिया। गिब्सन के कमरे की फोरेंसिक जांच में चादर पर पेशाब के निशान भी मिले। यह मामला ब्रिटेन में काफी चर्चित हो गया। जेम्स को फांसी की सजा सुनाई गई, लेकिन बाद में इसे पलट दिया गया।


Loving Newspoint? Download the app now