मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने गुरुवार (17 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड बना दिया। रोहित ने 16 गेंदों में तीन छक्कों की मदद से 26 रन पारी खेली और पैट कमिंस की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटे।
अपनी इस पारी का पहला छक्का जड़ते ही रोहित ने आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए। रोहित इस टूर्नामेंट के इतिहास के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक स्टेडियम में 100 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं।
बता दें कि इससे पहले आईपीएल में एक स्टेडियम में 100 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने का कारनामा विराट कोहली, क्रिस गेल और एबी डी विलियर्स ने ही किया था। इन तीनों खिलाड़ियों ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 100 से ज्यादा छक्के जड़े हैं।
आईपीएल में एक स्टेडियम में सबसे ज्यादा छक्के
130 छक्के: चिन्नास्वामी में विराच कोहली
127 छक्के: चिन्नास्वामी में क्रिस गेल
118 छक्के: चिन्नास्वामी में एबी डिविलियर्स
102 छक्के: वानखेड़े में रोहित शर्मा
You may also like
6 साल के युवक के पेट से निकले 39 सिक्के और 37 चुंबक के टुकड़े, पेट में दर्द के बाद लाया गया था अस्पताल ⑅
सोनीपत: युवा एक राष्ट्र-एक चुनाव मुहिम में निभाएं भूमिका: डॉ अरविंद शर्मा
जींद : परिवर्तनशील मौसम ने किसानों के माथे पर उकेरी चिंता की लकीरें
सोनीपत: सब्सिडी पर ढैंचा-मूंग बीज के लिए किसान परेशान, सरकारी दुकानों से लौट रहे खाली हाथ
फरीदाबाद में बारातघर निर्माण पर भिड़े मुस्लिम समुदाय के दो गुट