Top News
Next Story
Newszop

Ajmer में महिला से पर्स और युवक से मोबाइल छीनकर भागे 2 बदमाश

Send Push

अजमेर न्यूज़ डेस्क,अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में लूट की वारदात करने वाला गिरोह सक्रिय है। थाना क्षेत्र में पर्स और मोबाइल लूट की वारदात सामने आई है। दोनों मामलों में पीड़ितों ने क्रिश्चियन गंज थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के द्वारा सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

image

केस 1- प्रगति नगर कोटड़ा निवासी नीरू पत्नी गोपाल ने शिकायत देकर बताया कि वह घर से काम पर जाने के लिए निकली थी। तभी एक बाइक पर दो बदमाश आए और पर्स छीन कर भाग गए। जिसमें उसके नगदी और जरूरी डॉक्यूमेंट थे। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

केस 2- जिला नागौर निवासी प्रदीप पुत्र डगलाराम ने बताया कि वह अजमेर में जॉब करता है। सेवेन वंडर्स के नजदीक एक बाइक पर दो बदमाश आए और उसका मोबाइल छीन कर भाग गए। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Loving Newspoint? Download the app now