राजस्थान के उदयपुर जिले में पुलिस द्वारा एक युवक पर भीषण हमला करने का मामला सामने आया है। जहां जिले के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत के दौरान अभिषेक मीना नामक युवक की कथित तौर पर पिटाई की गई। अब यह मामला एक गंभीर राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है। अभिषेक जो फिलहाल उदयपुर के एमबी अस्पताल के एमआईसीयू में भर्ती है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
आईजी से निष्पक्ष जांच की मांग
इस घटना के विरोध में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उदयपुर रेंज के आईजी से मुलाकात की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची और प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर थाने में अभिषेक के साथ बर्बरता करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अभिषेक कई दिनों से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है, लेकिन पुलिस की बर्बरता पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
'पुलिस ने युवक को बुरी तरह पीटा'
जानकारी के अनुसार, खेरवाड़ा थाना पुलिस ने लूट की साजिश के आरोप में अभिषेक समेत 4-5 युवकों को हिरासत में लिया था। बाद में उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिषेक की मां ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि थाने में उसके बेटे की बुरी तरह पिटाई की गई और बिना किसी सूचना के उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से अभिषेक को होश नहीं आया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद लोगों में गुस्सा
इस घटना से स्थानीय लोगों में भी गुस्सा है। इलाके के सामाजिक संगठनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और न्याय की मांग को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर हड़कंप मच गया है।
You may also like
प्रदेश में बढ़ी चौकसी, पाकिस्तानी नागरिकों का चिन्हीकरण कर वापस भेजने के निर्देश
हमीरपुर के बड़सर में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप
हिमाचल में बारिश-तूफान के अलर्ट के बावजूद खिली धूप, पहली मई से बिगड़ेगा मौसम
न्याय के साथ विकास के सरकार के संकल्प को जमीन पर क्रियान्वित करने में सहयोग करे : नीतीश कुमार
यहां 10 लड़कों संग रात गुजारती है बेटी, खुद पिता सजाता है कमरा। शादी से पहले देता है सम्बन्ध बनाने की छूट▫ ⤙