Top News
Next Story
Newszop

Sikar जिला क्रिकेट संघ चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा गरमाया

Send Push

सीकर न्यूज़ डेस्क, जिला क्रिकेट संघ के चुनाव में भाजपा के तीन नेताओं की एंट्री के बाद सियासी पारा गर्माने लगा है। क्रिकेट खिलाडि़यों की विभिन्न मांगों को लेकर जिला क्रिकेट संघर्ष समिति के पदाधिकारी मीडिया से रूबरू हुए। खेल संघर्ष समिति के संयोजक व किसान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र झूरिया ने कहा कि डीसीए के चुनाव में पिछले दिनों तीन भाजपा नेताओं की एंट्री हुई है।

उन्होनें कहा कि सवाल यह है कि डीसीए की ऐसी कौनसी मजबूरी थी कि तीन-तीन भाजपा नेताओं को शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि जिला क्रिकेट संघ की तरफ से पिछले 15-20 सालों से खेल एकेडमी बनाने का दावा किया जा रहा है। लेकिन एकेडमी अब तक नहीं बनने की वजह से खिलाड़ी मजबूरन निजी एकेडमी में जाने को मजबूर है।

न्यायालय खटखटाएंगे दरबाजा

किसान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र झूरिया ने आरोप लगाया कि जो एकेडमी हकीकत में खिलाडि़यों को तैयार करने में जुटी है उनको आज तक सम्बद्धता नहीं दी गई है। जबकि कागजों में संचालित हो रहे क्लबों को सम्बद्धता दी हुई है। उन्होंने कहा कि जिला क्रिकेट संघ की ओर से क्लबों की सूची भी सार्वजनिक नहीं की जाती है। यदि जल्द कागजी क्लबों को नहीं हटाया गया तो न्यायालय का दरबाजा भी खटखटाया जाएगा।

Loving Newspoint? Download the app now