अलवर में खेत में नीलगाय घुसने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया और लाठियां भांजी। एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी की गई। फायरिंग में 10 लोगों को छर्रे लगे हैं। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। विवाद गोविंदगढ़ क्षेत्र के फहारी गांव में रविवार शाम 4:30 बजे हुआ।
हेड कांस्टेबल तेजाराम ने बताया- घटना की सूचना गांव से शाम 5:15 बजे मिली। पुलिस ने फहारी गांव के कुछ लोगों से जानकारी जुटाई है। विवाद सहाबुद्दीन और जुबैर पक्ष के बीच हुआ। मामले की जांच चल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनों से गांव के ही सबाहदीन और जुबैर के बीच विवाद चल रहा था। जुबैर पक्ष का कहना है कि सहाबुद्दीन ने नीलगाय को उसके खेत से उनके खेतों में खदेड़ दिया। गुस्से में आकर जुबैर, जाहुल, तारीफ और फकरू ने रविवार सुबह 8 बजे खेत पर जाते समय सहाबुद्दीन के साथ मारपीट की।
सबाहदीन ने बताया- मैं सुबह 8 बजे घर से खेत जा रहा था। मस्जिद के पास जुबैर और उसके सभी भाइयों ने मुझे पकड़ लिया। फिर शाम को इसी बात को लेकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जब हमने बचाव करने की कोशिश की तो जाहुल, फकरू और इरशाद ने फायरिंग कर दी। हमले में कई लोगों को छर्रे लगे हैं। हमले में साहेबदीन, उस्मानी, फिरोज, सैफुल्लाह, मुनासिफ, साहिर, अख्तरी, परमिना और फरजान को छर्रे लगे हैं। सभी घायलों को पहले गोविंदगढ़ अस्पताल ले जाया गया और फिर अलवर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद तनाव का माहौल है।
You may also like
ओ तेरी! क्लॉस मे पढ़ा रहा था मास्टर, अचानक से घुस आया शख्स ओर सीधे कुल्हाड़ी से किया मास्टर के सिर पर वार, वज़ह जान हैरान रहे गए सब ◦◦ ◦◦◦
पूंडरी हलके को मिली 26 खेल नर्सरियां, ग्रामीण क्षेत्रों से उभरेंगे खिलाड़ी:सतपाल जांबा
धन्ना भगत जयंती पर उचाना में 20 अप्रैल को होगा भव्य प्रदेश स्तरीय आयोजन:बड़ौली
सिरसा: जिला की मंडियों में बरसात की भेंट चढ़ी गेहूं व सरसों की फसल
आईएमटी खरखौदा की तरह हरियाणा के दस जिलों में बनेंगी आईएमटी: नायब सैनी