छतरपुर। छतरपुर जिले के घटरा गांव में शनिवार सुबह एक घर में शादी समाराेह के दाैरान छत का छज्जा गिर गया। जिसकी चपेट में आकर दाे मासूम घायल हाे गए। मौके पर मौजूद लोग दोनाें को स्थानीय अस्पताल लेकर गए, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी अनुसार घटना शनिवार सुबह आठ बजे की है। सुरेश रजक ने बताया कि शनिवार को उसके भाई की बेटी की शादी थी। मंडप की सजावट का काम चल रहा था। बच्चे घर में खेल रहे थे, तभी अचानक छत की दीवार टूट गई। हादसे में उनका तीन साल का बेटा शनि और छह साल की बच्ची शानू घायल हो गई। दोनों बच्चे छज्जे के नीचे खेल रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घायलों को गौरिहार अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने शानू की स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एम्बुलेंस की अनुपलब्धता के कारण दोनों बच्चों को किराए के वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बच्चों के सिर, नाक, कान और प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। जिला अस्पताल के डॉक्टर रोशन द्विवेदी ने बताया दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। शानू की स्थिति अधिक गंभीर है। दोनों बच्चों का इलाज जारी है।
You may also like
भीम पदयात्रा में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री मंडाविया
सड़क पर लगाता है चाय का ठेला, एक कप चाय की कीमत 1000 रुपए, जाने वजह ㆁ
हैरान हो जाओगे आप टूथपेस्ट के कलर मार्क का मतलब जान कर ㆁ
80 के दशक की फिल्मों की जान थीं बेबी गुड्डू.. अब जी रहीं गुमनाम जिंदगी.. देख कर पहचान भी नहीं पाएंगे ㆁ
जींद : शहर के सभी गुरुद्वारों में धूमधाम से मनाया गया बैसाखी पर्व