मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर बैंकाक से आए एक यात्री को पकड़ा है, जिसके पास से 6.3 करोड़ रुपये कीमत का सोना बरामद हुआ है। इस यात्री ने 6.7 किलोग्राम सोने की छड़ें अपने जूतों में चालाकी से छिपाकर रखी थीं।
डीआरआई सूत्रों ने रविवार को बताया कि उनकी टीम को बैंकाक से एक यात्री के बारे में गोपनीय जानकारी मिली थी। इस पर डीआरआई की टीम बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर निगरानी कर रही थी। बैंकाक से आए एक यात्री को रोका गया।
तलाशी के दौरान उसके जूतों में छिपाकर रखी गई सोने की 6.7 किलोग्राम सोने की छड़ें मिलीं। डीआरआई ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद सोने के खरीदार का पता चला है। इस मामले की छानबीन डीआरआई की टीम कर रही है।
You may also like
Elphinstone Bridge: एलफिंस्टन ब्रिज बंद होने से पहले 'अन्य' तैयारियों में जुटी मुंबई ट्रैफिक पुलिस
अमित शाह का केजरीवाल पर हमला: 45 करोड़ का शीशमहल बनाने का आरोप
प्रॉपर्टी खरीदने के नियम: रजिस्ट्री से अधिक महत्वपूर्ण दस्तावेज
बेगूसराय में अंबेडकर की प्रतिमा पर भगवा झंडा लगाने पर बढ़ा विवाद, बीच- बचाव करने पहुंचे DSP की बात पर भड़के लोग
आईपीएल 2025: चेन्नई ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया