मुंबई। पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया है। प्रिया मराठे फेमस टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता' में वर्षा का किरदार निभाकर लोगों की दिल जीत लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिया मारठे कैंसर से जंग हार गईं। उनकी मौत की खबर से इंडस्ट्री सदमे में हैं और फैंस भी सन्न हैं।
प्रिया मराठे ने हिंदी के अलावा मराठी टीवी सीरियल्स में भी काम किया था। वो कैंसर से लंबे समय से जंग लड़ रही थीं। उन्होंने मीरा रोड स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली। उनके परिवार में माँ और पति अभिनेता शांतनु मोघे हैं। प्रिया का जन्म 23 अप्रैल 1987 को ठाणे में हुआ और 2006 में मराठी धारावाहिक "या सुखनो या" से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
You may also like
मिथुन राशि वाले हो जाएं तैयार! 4 सितंबर को आएगा जीवन में बड़ा बदलाव
कर्क राशि वाले सावधान! 4 सितंबर को मिलेगी खुशखबरी या आएगी मुसीबत? जानिए पूरा राशिफल
सिंह राशिफल: 4 सितंबर 2025 को क्या कहते हैं सितारे? संपत्ति में लाभ के योग, लेकिन सावधानी जरूरी!
रेप मामले में टीवी अभिनेता आशीष कपूर पुणे से गिरफ्तार
हरियाणा एसटीएफ की बड़ी कामयाबी, कुख्यात अपराधी मेनपाल बादली कंबोडिया से गिरफ्तार