मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में सत्र 2025-26 से पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा तक हिंदी भाषा को अनिवार्य कर दी है। यह घोषणा महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत नया शैक्षणिक ढांचा के तहत की गई है।
सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र के स्कूलों में अब तक दो भाषाएं पढ़ाई जाती थीं, लेकिन नई नीति के तहत छात्रों को तीन-भाषा फॉमूर्ला के अनुसार शिक्षा दी जाएगी। नए कैरिकुलेम के मुताबिक अब महाराष्ट्र में 5+3+3+4 के तहत पढ़ाई होगी। शिक्षा विभाग के अनुसार स्कूल शिक्षा को चार चरणों में बांटा गया है।
पहला पांच साल (3 वर्ष प्री प्राइमरी और क्लास 1 और 2)फाउंडेशन स्टेज होगा। इसके बाद क्लास 3 से 5 तक को प्रारंभिक स्तर माना जाएगा। क्लास 6 से 8 तक को मीडिल स्कूल के अंतर्गत गिना जाएगा। जो सबसे आखिरी और फाइनल के चार साल होंगे (9 से 12वीं तक) को सेकंडरी एजुकेशन में काउंट किया जाएगा। इस तरह की व्यवस्था की शुरुआत भी शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से की जाएगी।
You may also like
PL 2025: 18 करोड़ के इस खिलाड़ी ने तोड़ डाला ये बड़ा रिकॉर्ड, पंजाब के लिए कर डाला.....
Oppo A5 Pro 5G to Launch in India on April 24: Rugged Design and Long-Lasting Battery Make Headlines
कनाडा में भारतीय छात्रा की गोलीबारी में मौत, बस स्टॉप पर खड़ी थी हरसिमरत रंधावा
RCB ने बनाया खराब रिकॉर्ड, IPL में एक स्टेडियम में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बनी
रूस-यूक्रेन संघर्ष: अमेरिका क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने के लिए तैयार, शांति समझौते की रूपरेखा सामने आई